
WhatsApp: इन अकाउंट्स से चैट्स के दौरान नहीं दिखेगा ऑनलाइन स्टेटस, लास्ट सीन भी नहीं होगा
AajTak
WhatsApp लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस को हटाने की तैयारी में है? आम यूजर्स के लिए तो नहीं हटेगा, लेकिन बिजनेस अकाउंट से चैट करेंगे तो मुमकिन है अब लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस आपको न दिखे.
WhatsApp ऐप से अगर ऑनलाइन स्टेटस और लास्ट सीन फीचर हटा लिया जाए तो क्या होगा? कुछ लोगों के लिए ये अच्छा होगा वहीं कुछ लोग इसे नापसंद भी करेंगे. क्या वॉट्सऐप ऑनलाइन स्टेटस फीचर को ऐप से हटाने की तैयारी में है या फिर इसके साथ कंपनी कोई एक्सपेरिमेंट करने वाली है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि WhatsApp बिजनेस ऐप से ऑनलाइन स्टेटस हटाने का काम चल रहा है. दरअसल WhatsApp के लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा में बिजनेस अकाउंट से ऑनलाइन स्टेटस इंडिकेटर हटा लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी वॉट्सऐप बिजनेस के अगले वर्जन से ऑनलाइन स्टेटस इंडिकेटर हटाने की तैयारी में है. आने वाले समय में मुमकिन है आप बिजनेस अकाउंट के साथ चैट कर रहे हों, लेकिन ऑनलाइन स्टेटस ही न दिखे. WABetainfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट से ऑनलाइन स्टेटस इंडिकेटर फीचर बंद कर दिया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










