
West Bengal: बिजनेस समिट में ममता बनर्जी बोलीं- हम नहीं चलाएंगे बुलडोजर, लोगों में फूट नहीं डालना चाहते
AajTak
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) में ममता बनर्जी ने बताया कि समिट में दुनिया भर से 4300 पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए. बिजनेस समिट में 3,42,375 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि वो किसी पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहती. हम लोगों को बांटना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि हम लोगों को एक करना चाहते हैं. एकता ही हमारी ताकत है. हम तभी सांस्कृतिक रूप से बहुत समृद्ध हो पाएंगे बंगाल की सीएम ने कहा कि अगर आप आपस में बंटे रहेंगे तो हम कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल में स्थिरता है. यह सुरक्षित है. इसे पूर्वोत्तर भारत का द्वार कहा जाता है.
3.42 लाख करोड़ के मिले निवेश के प्रस्ताव
इससे पहले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) में ममता बनर्जी ने बताया कि समिट में 19 राजदूत समेत 42 देशों के 4300 पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए. 137 एमओयू साइन किए गए हैं. उन्होंने बताया कि बिजनेस समिट में 3,42,375 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.
पांच साल में 1.36 करोड़ लोग MSME सेक्टर से जुड़े
सीएम ने समिट में बताया कि पिछले पांच साल में 1.36 करोड़ लोग MSME सेक्टर से जुड़कर काम कर रह हैं. इस साल हुई बिजनेस समिट में 40 लाख रोजगार युवाओं के लिए पैदा किए जाएंगे.
अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा बागडोगरा एयरपोर्ट

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











