
West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का मेगा रोड शो, Auto Driver के घर किया लंच
Zee News
बंगाल (West Bengal) के दोमजुर में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) के घर पहुंचे और उन्होंने वहां जमीन पर बैठकर दोपहर (Lunch) का खाना खाया.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्ता की लड़ाई बेहद दिलचस्प होती जा रही है. तीन चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी पार्टियों चौथे चरण के वोटरों को लुभाने में जुटी हुई हैं. इसी महासंग्राम में बुधवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल पहुंचे. शाह ने सिंगूर से मेगा रोड शो की शुरुआत की और फिर दोमजुर में एक रिक्शा चालक के घर दोपहर का खाना खाया. सत्ता की जंग में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अलग-अलग जगहों पर चार रोड शो कर रहे हैं. वहीं, ममता बनर्जी भी आज चार जनसभाओं को संबोधित करेंगी. ये चरण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस फेज में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी. भाजपा ने मतदाताओं को लुभाने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्टार प्रचारकों को प्रचार अभियान में उतारा है.
World Airmail Day: 23 साल के फ्रांसीसी पायलट Henri Pequet ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में 13 मिनट की उड़ान भरी थी. यह उड़ान नैनी तक की गई थी. यहीं से दुनिया की पहली आधिकारिक एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई थी. Allahabad से Naini तक की इस उड़ान को आज वैश्विक एयरमेल क्रांति (Global Airmail Revolution) की शुरुआत माना जाता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.









