
West Bengal: आर्थिक तंगी से जूझ रहा नेताजी के सैनिक का परिवार, कच्चे मकान में रहने को मजबूर
AajTak
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj of Netaji Subhash Chandra Bose) के वीर सेनानी, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, आज उनका परिवार आर्थिक तंगी और कच्चे मकान में सर छुपाने को मजबूर है. बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर के रहने वाले आजाद हिंद फौज के सिपाही दिवंगत खितिज़ चंद्र राय का परिवार सरकार से मदद की उम्मीद में है.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में श्रीरामपुर के आजाद हिंद फौज (Azad Hind Fauj) के वीर सिपाही खितिज़ चंद्र के परिवार के पास पक्का घर तक नहीं है. खितिज चंद्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के वीर सेनानी रहे. अंग्रेजी शासन में 18 महीने तक ढाका की चट्टग्राम जेल में बंद रहे. वहां से पलायन कर खितिज चंद्र आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे. आज उनका परिवार दो कमरे के बांस व टाली के मकान में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 3000 रुपये की पेंशन से गुजर बसर कर रहा है. नेताजी के सैनिक के दो बेटे हैं. आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही के परिवार ने सरकार से मदद की भी गुहार लगाई है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










