
West Bengal: आपस में भिड़े TMC के दो गुट, एक-दूसरे पर की बमबारी, कई अस्पताल में भर्ती
AajTak
गली के आरामबाग में TMC के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. तोड़फोड़ के साथ-साथ बम भी चलाए गए. एक गुट का नेतृत्व पूर्व विधायक कृष्णा चंद्र, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व आरामबाग जिले के टीएमसी युवा विंग के अध्यक्ष पलाश रॉय कर रहे थे.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों गुट के समर्थकों ने एक दूसरे पर बमबारी शुरू कर दी. हालात बेकाबू होने पर पुलिस को बीच में आना पड़ा. घटना के बाद टीएमसी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को हुगली के आरामबाग में TMC के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. तोड़फोड़ के साथ-साथ बम भी चलाए गए. इसके बाद SDOP आरामबाग अभिषेक मंडल और IC बरुन घोष के नेतृत्व में RRF और पुलिस की टुकड़ियां स्थिति को नियंत्रित करने मौके पर पहुंची.
हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों में से एक गुट का नेतृत्व पूर्व विधायक कृष्णा चंद्र कर रहे थे, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व आरामबाग जिले के टीएमसी युवा विंग के अध्यक्ष पलाश रॉय कर रहे थे. दोनों ही गुट 21 जुलाई को कोलकाता से शहीद दिवस की रैली में शामिल हो कर लौटे थे.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक झगड़ा हिंसक होने की घटना नई नहीं है. इससे पहले 7 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस के नेता समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई थी. घटना दक्षिण 24 परगना जिले में हुई थी. अज्ञात लोगों ने बाइक से जा रहे टीएमसी नेता स्वपन माझी और उनके दो साथियों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.
दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में टीएमसी नेता स्वपन माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे. अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए थे. पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोके और बम मिले थे. स्वप्न मांझी कैनिंग से टीएमसी पंचायत सदस्य थे. दो मृतकों की पहचान टीएमसी कार्यकर्ता भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदार के तौर पर हुई थी.
(रिपोर्ट: भोलानाथ साहा)

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










