Weird Christmas Traditions: दुनियाभर में अजीबो-गरीब अंदाज में मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए क्या है इसका रिवाज
ABP News
Weird Christmas Traditions: क्रिसमस दुनियाभर में खास अंदाज में मनाया जाने वाला त्योहार है. वहीं दुनिया के कुछ देशों में इसे बड़ी ही अजीबोगरीब ढंग से मनाया जाता है.
Weird Christmas Traditions: दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बेहद ही खास अंदाज में मनाया जाता है. दुनिया के कई देशों में इसे मनाने के कई अलग रिवाज भी देखे जाते हैं. जिसमें कई काफी मजेदार तो कई डरावने भी हैं. जहां एक ओर इस दिन लोग क्रिमसम ट्री को सजा कर खास बनाते हैं, वहीं कुछ देशों में इसे डरावने अंदाज में मनाया जाता है. आइए जानते हैं कहां कैसे मनाया जाता है क्रिसमस
क्रिसमस पर डरावने तरीके की बात करें तो पुर्तगाल में लोगों का मानना है कि इस दिन उनके पूर्वज मरने के बाद भी क्रिसमस मनाने धरती पर उनके बीच आते हैं. इसलिए पुर्तगाल में क्रिसमस के मौके पर खाने की टेबल पर लोग अपने पूर्वजों के लिए भी प्लेटों में खाना लगाते हैं.