
Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी 28 या 29 मार्च कब ? नोट करें सही तारीख, पूजा मुहूर्त
ABP News
Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी का व्रत सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाला माना गया है. इसके फलस्वरूप व्यक्ति पापों से मुक्ति भी पाता है. कामदा एकादशी व्रत 28 या 29 मार्च किस दिन किया जाएगा जान लें.
Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को आती है. राम नवमी से दो दिन बाद. “कामदा” का अर्थ है सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली एकादशी. मान्यता है कि इस व्रत के फलस्वरूप व्यक्ति को हिंसा और बड़े से बड़े पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है. इसका वर्णन विशेष रूप से वराह पुराण और भविष्य पुराण में मिलता है.
वराह पुराण में एक कथा मिलती है जिसमें एक गंधर्व ललित को श्राप के कारण राक्षस योनि मिली थी. उसकी पत्नी ललिता ने कामदा एकादशी का व्रत किया, जिससे उसका श्राप समाप्त हो गया. इस साल कामदा एकादशी का व्रत 26 या 27 मार्च किस दिन किया जाएगी तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना है. यहां जान लें कामदा एकादशी की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और व्रत पारण समय.
कामदा एकादशी 2026 पूजा मुहूर्त
चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि शुरू 28 मार्च 2026 को सुबह 8.45 से शुरू होगी और अगले दिन 29 मार्च 2026 को सुबह 7.46 तक रहेगी. चूंकि एकादशी व्रत उदयातिथि अनुसार किया जाता है. 29 मार्च को सूर्योदय में एकादशी तिथि रहेगी इसलिए इस दिन व्रत रखना शास्त्रसम्मत रहेगा.













