
JEE मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, NTA ने शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव
ABP News
यह सिटी स्लिप छात्रों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और रहने की तैयारी कर सकें. हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं होता है.
इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए जेईई मेन परीक्षा बहुत जरूरी होती है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. अब छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के सेशन 2 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. इसके साथ ही परीक्षा के शेड्यूल में भी थोड़ा बदलाव किया गया है.
यह सिटी स्लिप छात्रों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और रहने की तैयारी कर सकें. हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं होता है. असली परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी, जो जल्द ही जारी होगा. क्या है सिटी स्लिप और क्यों है जरूरी?
एग्जाम सिटी स्लिप एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसमें उम्मीदवार को यह बताया जाता है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी. इससे छात्रों को पहले से प्लानिंग करने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि इस स्लिप के जरिए परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके लिए आपको एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें - 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती













