
Vinayak Chaturthi 2026: आज चैत्र वासुदेव विनायक चतुर्थी, जानें पूजा मुहूर्त, क्यों करते हैं ये व्रत
ABP News
Vinayak Chaturthi 2026: चैत्र विनायक चतुर्थी 22 मार्च को है. ये व्रत छात्रों, व्यापारियो के लिए विशेषफलदायी होता है. जानें ले वासुदेव विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त विधि.
Vasudev Vinayak Chaturthi 2026: चैत्र माह की वासुदेव विनायक चतुर्थी 22 मार्च 2026 को है निर्णयसिन्धु एवं व्रतराज ग्रन्थ में इस व्रत को सर्वार्थ सिद्धिदायक व्रत कहा गया है.कुछ क्षेत्रों में इसे वरद विनायक व्रत भी कहा जाता है, जहां इस दिन विशेष गणेश यन्त्रों की स्थापना एवं पूजन का विधान होता है.
इस दिन का व्रत विद्यार्थी, व्यापारी, गृहस्थ और नया कार्य आरम्भ करने वाले व्यक्तियों के लिये विशेष रूप से फलदायक माना गया है. जान लें वासुदेव विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त, विधि, नियम
वासुदेव विनायक चतुर्थी 2026 मुहूर्त
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 21 मार्च 2026 को रात 11.56 पर शुरू होगी और अगले दिन 22 मार्च 2026 को रात 9.16 पर समाप्त होगी. इस दिन भगवान गणेश के वासुदेव रूप की पूजा-अर्चना की जाती है.

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












