
Kal Ka Rashifal 24 March 2026: मेष को खर्च की चिंता, कन्या को बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का हाल
ABP News
Kal Ka Rashifal: 24 मार्च 2026 मंगलवार का दिन कई राशियों के जातकों के लिए करियर में नई अपॉर्चुनिटी, वित्तीय लाभ और रिश्तों में सुधार से भरा रहने वाला है. जानिए मेष से मीन राशियों का भविष्यफल?
Kal Ka Rashifal: भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) मंगलवार, 24 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है.
ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल-
मेष राशि (Aries)आज का दिन खर्चों को लेकर चिंता बढ़ा सकता है, लेकिन रुका हुआ धन मिलने से राहत भी मिलेगी. परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. पुराने मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी और शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.Career: कार्यों में सावधानी रखें, जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.Finance: खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन उधार दिया धन वापस मिल सकता है.Love: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, संयम रखें.Health: मानसिक तनाव से बचें.शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
वृषभ राशि (Taurus)आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से काम पूरे होंगे. परिवार और भाइयों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.Career: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, सहयोग प्राप्त होगा.Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.Love: परिवार का साथ मिलेगा.Health: मौसमी बीमारियों से सावधान रहें.शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6













