
Ram Navami 2026: कान्हा की नगरी से अयोध्या तक आस्था का महासंगम; 11 मन पंजीरी और विशेष उपहारों के साथ रथ रवाना Kal Ka Rashifal 24 March 2026: मेष को खर्च की चिंता, कन्या को बड़ा लाभ, जानें सभी राशियों का हाल
ABP News
Ram Navami 2026: मथुरा से 11 मन पंजीरी व उपहार अयोध्या रवाना. 27 मार्च 2026 रामनवमी पर रामलला को अर्पण. रिमझिम बारिश व भक्ति के बीच ब्रज-अवध के प्रेम का अद्भुत संगम। जय श्री राम!
Ram Navami 2026: मथुरा, 23 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर आज भक्ति और सौहार्द का एक अद्भुत संगम देखने को मिला. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम के लिए विशेष प्रसाद और उपहारों की खेप रवाना की गई. चैत्र शुक्ल नवमी यानी 27 मार्च 2026 को मनाये जाने वाले आगामी रामनवमी उत्सव के उपलक्ष्य में, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा यह पहल की गई है.
सोमवार की सुबह मथुरा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया. हल्की रिमझिम बारिश के बीच जब 'जय श्रीराम' और 'राधे-राधे' के जयघोष गूंजे, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो प्रकृति भी इस मिलन का स्वागत कर रही हो. इस अवसर पर कलाकारों ने मनमोहक कृष्ण लीलाओं की प्रस्तुति दी, जिसने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.
मंदिर परिसर से एक सुसज्जित वाहन को विधि-विधान और शास्त्रीय परंपराओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह वाहन मथुरा की श्रद्धा को समेटे हुए अब अयोध्या की ओर अग्रसर है.
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार, रामलला के लिए भेजे गए इस 'भेंट' में ब्रज की परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया है. उपहार सामग्री में मुख्य रूप से निम्नलिखित वस्तुएं शामिल हैं:













