
जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें नतीजे
ABP News
BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2026: बिहार बोर्ड कुछ ही देर में 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इस साल 13 लाख छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा दी थी.
Bihar Board 12th Inter Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिए हैं. छात्र रिजल्ट को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से देख सकते हैं.आज दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की गई. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी हुए. बिहार बोर्ड की 12वींकी परीक्षा में कुल 85.19 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. जिनमें छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा है. परीक्षा में 86.23 फीसदी सफल हुई हैं तो वहीं, 84.09 फीसदी छात्र ही परीक्षा पास कर सके.कौन हैं टॉपर्स?विज्ञान संकाय में इस बार समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया है. उन्होंने 481 अंक हासिल कर 96.20 प्रतिशत प्राप्त किए और पूरे जिले का नाम रोशन किया. वहीं दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी रहीं, जिन्होंने 479 अंक यानी 95.80 प्रतिशत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया.कला संकाय में गया की निशु कुमारी ने बाजी मारी है. उन्होंने 479 अंक हासिल कर 95.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया. वहीं वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने 480 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ शानदार सफलता दर्ज की है.यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पासछात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, SMS और DigiLocker पर चेक कर सकते हैं. अगर इंटरनेट की दिक्कत है या वेबसाइट नहीं चल रही है तो छात्र SMS से रिजल्ट देखें. इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR12 ROLL-NUMBER टाइप करें और अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.ऐसे करें सबसे पहले रिजल्ट चेक
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक 1 रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक 2
ये भी पढ़ें-मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Education Loan Information:Calculate Education Loan EMI













