
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
ABP News
आमतौर पर लोग नई-नई डाइट शुरू करते हैं और कुछ ही दिनों में छोड़ देते हैं, क्योंकि या तो वह बहुत मुश्किल होती हैं या खाने में मजा नहीं आता. हालांकि, यह डाइट बहुत सिंपल, सीमित और बिना किसी झंझट वाली है.
आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी डाइट तेजी से वायरल हो रही है जिसे लोग दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट कह रहे हैं. हालांकि, मजेदार बात यह है कि जितनी यह बोरिंग है, उतनी ही तेजी से वजन घटाने के लिए मशहूर भी हो रही है. आमतौर पर लोग नई-नई डाइट शुरू करते हैं और कुछ ही दिनों में छोड़ देते हैं, क्योंकि या तो वह बहुत मुश्किल होती हैं या खाने में मजा नहीं आता है, लेकिन यह डाइट बिल्कुल अलग बहुत सिंपल, सीमित और बिना किसी झंझट वाली है. इस डाइट का नाम CPB डाइट है, जिसमें सिर्फ कुछ ही चीजें जैसे चिकन, आलू और ब्रोकली खाई जाती है. सुनने में यह बहुत साधारण लगता है, लेकिन इसके रिजल्ट लोगों को हैरान कर रहे हैं.
क्या है CPB डाइट?
CPB डाइट का पूरा मतलब Chicken (चिकन), Potato (आलू) और Broccoli (ब्रोकली) है. यह डाइट बहुत ही आसान नियमों पर आधारित है. जैसे प्रोटीन के लिए चिकन (या शाकाहारियों के लिए टोफू), कार्बोहाइड्रेट के लिए आलू, सब्जियों में ब्रोकली और गाजर. हर मील में सिर्फ 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, पीने के लिए सिर्फ पानी, ब्लैक कॉफी या चाय. इसमें जंक फूड, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक या प्रोसेस्ड फूड पूरी तरह बंद होते हैं.
यह डाइट इतनी तेजी से काम क्यों करती है?

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












