
पढ़ाई में मन नहीं लगता? 7 दिन में फोकस बढ़ाएं! सरस्वती मंत्र से पाएं एकाग्रता, परीक्षा होगी सफल!
ABP News
एग्जाम आ रहे हैं, और अधिकतर बच्चों को यही शिकायत है कि, उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है. इस लेख में हम आपको पढ़ाई में मन लगाने का एक ऐसा मंत्र बताएगे जो चमत्कार नहीं, बल्कि इस समस्या का सामाधान है.
आज के समय में अधिकतर विद्यार्थी एक समस्या का सामना कर रहे हैं, पढ़ाई में मन नहीं लगता. किताब खोलते ही ऊबासी आने के साथ मन भटक जाता है. कभी मोबाइल की याद आती है, कभी गेम खेलने का मन करता है, तो कभी सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करने का मन करता है.
यह कोई छोटी समस्या नहीं है, बल्कि आपकी पढ़ाई और रिजल्ट दोनों पर सीधा प्रभाव करती है.
इस गांव में घर पर शादी करना ‘मनाही’! 350 साल से सिर्फ मंदिर में ही बनते हैं रिश्ते! वजह जानकार उड़ जाएंगे होश?
दरअसल समस्या आपकी किताबों या विषय में नहीं है, बल्कि आपके मन में है. मन का स्वभाव ही चंचल होता है. इसे आमतौर पर बंदर से तुलना की जाती है. जहां मौका मिला, वहीं कूदना-भटकना शुरू कर देता है.













