
Cars Price Hike 2026: BMW से लेकर MINI तक, महंगी होने जा रही ये लग्जरी कारें, देखें लिस्ट
ABP News
Cars Price Hike 2026: BMW और MINI की गाड़ियां 1 अप्रैल 2026 से 2% तक महंगी होने वाली है. आइए जानें किन मॉडल्स पर असर पड़ेगा और कीमत बढ़ने की वजह क्या है.
अगर आप BMW या MINI की लग्जरी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. BMW Group India ने ऐलान किया है कि वह अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 1 अप्रैल 2026 से बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी लगभग 2% तक होगी और यह लोकल बनी गाड़ियों के साथ-साथ विदेश से इंपोर्ट की गई (CBU) गाड़ियों पर भी लागू होगी. यानी चाहे आप भारत में बनी BMW लें या इंपोर्टेड मॉडल, दोनों ही महंगे हो जाएंगे.
BMW का कहना है कि गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का फैसला बढ़ती लागत को ध्यान में रखकर लिया गया है. कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और अन्य जरूरी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कार बनाने की लागत भी बढ़ गई है. कंपनी के CEO हरदीप सिंह बराड़ के अनुसार, BMW भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ग्राहकों की मांग भी मजबूत बनी हुई है, लेकिन बढ़ती लागत को बैलेंस करने के लिए कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है.
इस कीमत बढ़ोतरी का असर BMW और MINI के लगभग सभी मॉडल्स पर पड़ेगा. BMW की लोकल बनी गाड़ियों में 3 Series Long Wheelbase, 5 Series Long Wheelbase, 7 Series, X1, X3, X5, X7, M340i, iX1 Long Wheelbase और 2 Series Gran Coupe शामिल हैं. वहीं इंपोर्टेड मॉडल्स जैसे M2, M4, M5, M8 Competition Coupe, i5, i7, i7 M70, iX, Z4 M40i और XM plug-in hybrid भी इस बढ़ोतरी से महंगे होंगे. MINI ब्रांड की Cooper S, Countryman E, JCW Countryman All4, Countryman SE और Convertible जैसे मॉडल्स भी महंगे हो जाएंगे.
हर साल नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में कई ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाती हैं. इसका मुख्य कारण बढ़ती लागत और रुपये की कीमत में बदलाव होता है. हाल के समय में कई लग्जरी कार कंपनियां इसी वजह से कीमत बढ़ा चुकी हैं. बता दें कि BMW Group India के लिए 2025 एक बेहतर साल रहा है. कंपनी ने इस साल कुल 18,001 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 14% ज्यादा है. खास बात ये रही कि कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. BMW i7 और iX1 जैसे मॉडल्स की बिक्री काफी मजबूत रही.

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












