
Eid-al-Adha 2026 Date: ईद-उल-अजहा 2026 में कब है, अभी से नोट कर लें सही डेट
ABP News
Eid-al-Adha 2026 Date: ईद-अल-अजहा या बकरीद साल 2026 में 27 मई को मनाए जाने की उम्मीद है. यह त्योहार इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार जुल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को होती है.
Eid-al-Adha 2026 Date: ईद-अल-अजहा मुसलमानों के लिए बड़ा पर्व है. इसे बकरीद, ईद उल जुहा, ईद उल बकरा, बकरा ईद, कुर्बानी आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस पर्व की खास बात यह है कि, यह त्योहार रमजान के खत्म होने के 70 दिन बाद मनाया जाता है.
ईद के बाद बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जोकि भाईचारे और शांति का प्रतीक है. यह पर्व मुख्य रूप से कुर्बानी से जुड़ा है, जिसे हजरत इब्राहिम के कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. आइये जानते हैं साल 2026 में कब मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का त्योहार.
ईद-अल-अजहा 2026 में कब है
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, हर साल ईद-उल-अजहा या बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के 12वें या आखिरी महीने जिल हुज्जा की 10वीं तिथि पर मनाई जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हर साल बकरीद की तिथि बदलती रहती है. बात करें नए साल में बकरीद की तारीख की तो, 2026 में यह त्योहार 26 या 27 जून को मनाए जाने की उम्मीद है. हालांकि पक्की या आधिकारिक तिथि की घोषणा चांद के दिखाई देने के बाद ही की जाती है.

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












