
अब YouTube Shorts में AI का धमाका! इस नए फीचर से मात्र एक फ्रेम से बन जाएगा 8 सेकंड का वीडियो, जानिए कैसे
ABP News
YouTube Shorts AI Feature: YouTube ने अपने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को और मजेदार बनाने के लिए Reimagine नाम का नया फीचर लॉन्च किया है.
YouTube Shorts AI Feature: YouTube ने अपने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को और मजेदार बनाने के लिए Reimagine नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर यूजर्स को किसी भी शॉर्ट वीडियो के एक फ्रेम को उठाकर उसे पूरी तरह अलग और क्रिएटिव 8 सेकंड के वीडियो में बदलने की सुविधा देता है. यानी अब एक साधारण सीन भी कुछ ही सेकंड में नया और आकर्षक रूप ले सकता है.
इस फीचर की असली ताकत इसके AI सिस्टम में छिपी है. YouTube का एडवांस वीडियो मॉडल Veo इस प्रक्रिया को संभालता है जो वीडियो के साथ ऑडियो भी खुद तैयार करता है. वहीं Google का Gemini यूजर्स को नए-नए आइडिया और सुझाव देता है जिससे वीडियो और ज्यादा क्रिएटिव बन सके. खास बात यह है कि आप चाहें तो इन सुझावों का इस्तेमाल करें या अपनी सोच के हिसाब से वीडियो तैयार करें.
इस टूल का इस्तेमाल करना काफी आसान रखा गया है. यूजर किसी भी शॉर्ट वीडियो से एक फ्रेम चुन सकता है और उसे अलग-अलग तरीकों से कस्टमाइज कर सकता है. इसमें आप अपनी फोटो या ऑब्जेक्ट जोड़ सकते हैं, AI को निर्देश दे सकते हैं या फिर दिए गए क्रिएटिव सुझावों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद यह टूल खुद ही एक नया वीडियो क्लिप तैयार कर देता है जिसमें ऑडियो भी सिंक रहता है.
इस फीचर की एक खास बात यह है कि जब भी कोई यूजर Reimagine से वीडियो बनाता है तो वह ऑटोमैटिकली ओरिजिनल वीडियो से लिंक हो जाता है. इससे असली क्रिएटर को उसका क्रेडिट मिलता है और उसके कंटेंट की पहुंच भी बढ़ती है. यानी नए और पुराने दोनों क्रिएटर्स को इसका फायदा मिलेगा.

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












