
Weight Loss Drinks: वजन कम करने के लिए रोजाना करें इन ड्रिंक्स से अपने दिन की शुरुआत
AajTak
वजन कम करना कुछ लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित होता है. कई बार लाख कोशिश करने के बावजूद भी लोगों का वजन टस से मस नहीं होता. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने में आपको काफी मदद मिलेगी.
वजन कम करना बहुत से लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा सफर होता है वेट लॉस जर्नी में सबसे जरूरी होता है कि आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के जरिए अपने वेट को मेंटेन करके रखें. वजन कम करने के लिए एक चीज जो काफी ज्यादा मायने रखती है वो ये है कि आप पूरे दिन किस तरह की डाइट लेते हैं. वैसे को वजन कम करने का कोई शॉर्टकट नहीं है लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जो वेट लॉस जर्नी में आपकी मदद करती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए. इन ड्रिंक्स को पीने से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी.
वेट लॉस में मदद करती हैं ये ड्रिंक्स
हर्बल डिटॉक्स टी- रोजाना सुबह उठकर खाली पेट हर्बल डिटॉक्स टी का सेवन करने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है. यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करती है. आप अदरक, काली मिर्च या पुदीने से बनने वाली हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं.
हल्दी पानी- हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, यह शरीर की सूजन को कम करने के साथ ही वजन कम करने में भी फायदेमंद साबित होती है. रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी पाउडर ,शहद और नींबू को मिक्स करके पीएं. हल्दी पाचन को ठीक करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करती है.
घी और गर्म पानी- आयुर्वेद में घी के कई फायदों के बारे में बताया गया है. वजन कम करने के लिए भी घी काफी अच्छा माना जाता है. घी में हेल्दी फैट होता है. जब इसे गर्म पानी के साथ मिलाया जाता है तो यह डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में काफी मदद करता है. पानी में घी को मिक्स करके पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आपका कैलोरी इनटेक काफी कम हो जाता है. घी में विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर- वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्म पानी में एप्पल साइडर विनेगर, शहद और नींबू के रस को मिक्स करके पीने से ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है. एप्पल साइडर विनेगर फैट को तोड़ने का काम करता है. साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल और शुगरी चीजों की क्रेविंग को भी कम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










