
Weight Loss: 220 किलो से 75 Kg के हुए अदनान सामी, ये चीजें खाकर किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
AajTak
बॉलीवुड के फेमस म्यूजिशियन और सिंगर अदनान सामी अपनी फोटो के कारण चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फोटो में वे काफी स्लिम नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने 16 महीने में अपना लगभग 145 किलो वजन कम किया है. उनकी डाइट और वर्कआउट कैसा था, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Adnan Sami weight loss: फेमस सिंगर अदनान सामी के 'लिफ्ट करा दे', 'भीगी-भीगी रातों में' जैसे हिट गाने हर किसी ने सुने ही होंगे. अदनान सामी सफल म्यूजिशियन और सिंगर हैं. कई बार उन्हें उनके बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल भी किया जाता था. उनका वजन बहुत ज्यादा था और इस कारण वे बॉडी शेमिंग का भी शिकार होते थे. एक तरफ उनके हिट गाने थे और एक तरफ उनका बढ़ा हुआ वजन. कुछ साल पहले अदनान का वजन करीब 220 किलो था लेकिन अब उनका वजन मात्र 75 किलो है. उनके इस गजब ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे उनकी मेहनत, स्ट्रिक्ट डाइट और फिजिकल एक्टिव बने रहना है. अदनान ने कैसे अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया? इस बारे में भी जान लीजिए.
अदनान सामी की लाइफ का टर्निंग प्वाइंट
जानकारी के मुताबिक, अदनान 2005 में अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गए थे. कुछ समय बाद जब वे लोगों के सामने आए तो वे काफी स्लिम हो चुके थे और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था क्योंकि मोटे आदमी की जगह एक दुबला सा आदमी था. उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया था. अदनान ने 2005 में लिम्फेडेमा के लिए सर्जरी करवाई थी और इसके लिए उन्हें 3 महीने तक बिस्तर पर आराम करना पड़ा था. इसका कारण था कि उनका मोटापा इतना अधिक बढ़ गया था कि उनके मसल्स के नीचे की चर्बी फेफड़ों तक पहुंच चुकी थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. उन्होंने जब डॉक्टर को बताया तो उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वह अपना वजन कम नहीं करते हैं तो वह 6 महीने से अधिक नहीं जी पाएंगे. इसके बाद फैमिली और दोस्तों के सपोर्ट से उन्होंने ह्यूस्टन (टेक्सास) में एक न्यूट्रिशनिस्ट के अंडर में रहकर वेट लॉस जर्नी शुरू की. अदनान सामी ने पैशेंस के कारण केवल 16 महीनों में लगभग 150-155 किलो वजन कम करने में कामयाबी हासिल की.
बिना सर्जरी के हुआ वेट लॉस
अदनान सामी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने वजन कम करने के लिए कोई भी सर्जरी नहीं कराई है. अक्सर लोग वजन कम करने के लिए लिपोसक्शन (Liposuction) सर्जरी कराते हैं जिसमें शरीर की अनचाही चर्बी यानी फैट को हटा दिया जाता है. लेकिन किसी 220 किलो के आदमी के लिए इस सर्जरी से फैट हटाना नामुमकिन था. वह मेरे जैसे इतने अधिक वजन वाले लोगों के लिए नहीं थी. लिपोसक्शन ऑपरेशन को ऑपरेशन को लिपोस्क्लपचर (Liposculpture) या सक्शन-असिस्टेड लिपक्टोमी (Suction-assisted lipectomy) के नाम से भी जाना जाता है. अदनान ने आगे बताया, जब मैं अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू कर रहा था तब मैंने आखिरी बार मैश किए हुए आलू, खूब सारे मक्खन के साथ नॉनवेज और बड़ा चीज केक खाया था. बस उसके बाद मैंने अगले ही दिन से लो कार्ब और हाई प्रोटीन फूड लेना शुरू कर दिया था.
ऐसे बढ़ा था अदनान का वजन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










