
Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, बस रोजाना सुबह उठकर करें ये 2 आसान काम
AajTak
Weight loss: वजन कम करने के लिए कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन जो लोग एक्सरसाइज के साथ डाइट भी लेते हैं उन लोगों को अधिक फायदा होता है. ब्रिटिश डॉक्टर माइकल मोस्ले (Dr. Michael Mosley) ने हालही में वजन कम करने के लिए 2 काम करने के लिए कहा है. उनके मुताबिक रोजाना सुबह उठकर 2 काम करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग इंटरनेट पर दी हुई जानकारी पर निर्भर रहते हैं. वेट लॉस के लिए वे डाइट प्लान, तरीके, एक्सरसाइज, डाइट आदि सर्च करते हैं और उसे फॉलो करते हैं. कोरोना काल के बाद से लोगों में अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर अवेयरनेस अधिक देखी जा रही है, जिस कारण कई फिटनेस एक्सपर्ट फिटनेस टिप्स भी शेयर कर रहे हैं. हाल ही में ब्रिटिश डॉक्टर माइकल मोस्ले (Dr. Michael Mosley) ने वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट के महत्व को भी बताया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रोजाना सुबह कौन से 2 काम करने से तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम नहीं होता: डॉ. माइकल
डॉ. माइकल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम करने में मदद मिलेगी. एक्सरसाइज मूड को बेहतर करने में मदद कर सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं. डेटा बताते हैं कि अगर डाइट के साथ एक्सरसाइज की जाए तो ही वजन कम करने में मदद मिलती है. वजन कम करते समय सभी का ध्यान फैट लॉस पर होना चाहिए, न कि मसल्स लॉस पर. वजन कम करने समय मसल्स लॉस न हो इसके लिए दिन भर में कम से कम 50 ग्राम अच्छी क्वालिटी वाले प्रोटीन का सेवन करें.
इन 2 तरीकों से होगा तेजी से वजन कम
डॉ. माइकल मोस्ले ने बताया कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें रोजाना सुबह उठकर 2 एक्सरसाइज करनी चाहिए. इन एक्सरसाइज के लिए आपको कोई भी इक्युपमेंट की जरूरत नहीं होती और कोई भी किसी भी उम्र में इन एक्सरसाइज को कर सकता है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए पुश अप या प्रेस अप और स्क्वॉट एक्सरसाइज करना चाहिए. इन एक्सरसाइज को घर पर आसानी से किया जा सकता है.
डॉ. माइकल मोस्ले ने कहा, हम सभी जानते हैं कि दौड़ना, चलना, तैरना, साइकिल चलाना जैसे एरोबिक एक्टिविटी हार्ट और फेफड़ों के लिए कितनी अच्छी मानी जाती हैं. इन एक्टिविटी के अलावा मैं रोजाना सुबह इन 2 एक्सरसाइज को करने की सलाह देता हूं. नई रिसर्च में साबित हुआ है कि ताकत वाली एक्सरसाइज रोजाना करने से मसल्स और दिमाग लगाने वाले कामों में काफी मदद मिल सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










