
Weekly Tarot Rashifal: सितंबर का नया सप्ताह शुरू, इस एक राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ
AajTak
weekly tarot rashifal: टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर का कहना है कि इस सप्ताह मकर राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. जबकि कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
Weekly Tarot Rashifal: सितंबर माह का नया सप्ताह शुरू हो चुका है. टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर का कहना है कि इस सप्ताह मकर राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. जबकि कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सितंबर का नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष (Aries ):- Cards: The Hierophant ,Nine of Cups Angelic card: Bajrang Bali आपकी कोई मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो सकती है. योग्यता और कार्यशैली के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पहचान बना सकते हैं. किसी अध्यात्मिक गुरु से मुलाकात भी होना संभव है. ये मुलाकात आपको आपके आगे के जीवन मैं बहुत लाभदायक सिद्ध होगी. जीवन को देखने का आपका नजरिया बदल सकता है.
वृषभ (Taurus):- Cards: The Magician,The Moon Angelic card: Shiv Linga आने वाला समय आपको दो अलग अलग परिस्थितियों में ले जा सकता है. एक तरफ आपके जीवन में कोई बदलाव आ सकता है. ये आने वाला बदलाव आपके भविष्य के लिए बहुत ही बेहतर साबित हो सकता है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
मिथुन (Gemini):- Cards: Two of Swords,Seven of wands Angelic card: Sureshwar आने वाला समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपके सामने काफी चुनौतियां हैं, जो आपके और आपकी सफलता के बीच खड़ा है. आपको धैर्य और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ सभी परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करनी होगी. आप को अपने जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा. अत्यधिक कार्य आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है.
कर्क (Cancer):- Cards: The World,Justic Angelic card: Bhubaneswari आपको अचानक से सभी कार्य पूर्ण होते नजर आने लगेंगे. जिन भी परिस्थितियों में आप खुद को बेहद परेशान महसूस कर रहे थे, उनके हल दिखाई देने लगेंगे. यदि घर में कोई स्वास्थ्य समस्या थी तो अब उससे भी राहत मिलेगी.
सिंह (Leo):- Cards: Five of Wands,Five of Swords Angelic card: Aadiyogi आने वाला समय आपके लिए कठिनाई भरा हो सकता है. आपको थोड़ी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. कोई करीबी आपके साथ छल कर सकता है, जिससे आपको काफी दुःख पहुंचेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी योजना पर चर्चा ना करें. समय कठिन और चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन आप धैर्य और संयम का सहारा लेकर उससे बाहर निकल सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










