
Weekly Tarot Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, आपके लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह?
AajTak
Weekly Tarot Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह शुरू हो गया है. टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर का कहना है कि इस सप्ताह कई राशियों में शुभ समाचार मिलने के योग बनते दिख रहे हैं.
Weekly Tarot Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह शुरू हो गया है. टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर का कहना है कि इस सप्ताह कई राशियों में शुभ समाचार मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. लेकिन यह सप्ताह कुंभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
मेष (Aries) Cards:- page of wands, six of wands Angelic card: Chintamani Kali आने वाला समय सफलता को दर्शा रहा है. किसी नए कार्य के लिए आपकी मेहनत आपको सही मार्ग और सफलता दोनों दे सकती है. आप अपने विरोधियों पर भी विजय पाएंगे. जरूरत से ज्यादा हितैषी बन रहे लोगों से सावधान रहें. महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करे. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. भाग्य आपका साथ अवश्य देगा. सलाह: किसी भी कार्य में जल्दबाजी बाद में नुकसान पहुंचा सकती है.
वृषभ (Taurus):- Cards: The Hierophant, Queen of Cups Angelic card: Adharvana Kali वर्तमान परिस्थिति उथल-पुथल भरी हो सकती है. कोई अध्यात्मिक गुरु या अनुभवी व्यक्ति द्वारा आपको महत्पूर्ण सलाह मिल सकती है. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है. मन में ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हो सकता है. सलाह: विश्वास और धैर्य आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे.
मिथुन (Gemini):- Cards: The wheel of fortune,Ten of wands Angelic card: Ma Tara आने वाला सप्ताह अत्याधिक परिश्रम वाला हो सकता है. कार्य का बहुत दवाब होगा, जिसके कारण मन अशांत रहेगा. धैर्य और बुद्धि का उपयोग करके आप सभी कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं. जल्द ही सभी परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी. संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सलाह: ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें और अपना कार्य करते रहें.
कर्क (Cancer):- Cards: Ten of Pentacles,Seven of Pentacles Angelic card: Bhubaneswari आने वाला सप्ताह आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. संबंधों में धोखा मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति छिन सकती है. हालांकि जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा. लेकिन इससे पहले मेहनत से मुंह ना मोड़ें. सलाह: विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें.
सिंह (Leo) Cards: page of swords, king of Cups Angelic card: Ardhanarishwar नया सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त हो सकती है. यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है. घर में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से प्यार और सम्मान भी भरपूर मिलेगा. घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है. परिजनों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. सलाह: साजिशकर्ता लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










