
Weekly Tarot Rashifal: जुलाई के आखिरी हफ्ते में 4 राशियों को होगा लाभ, जानें टैरो कार्ड से अपना हाल
AajTak
Weekly Tarot Rashifal: टैरो कार्ड्स के मुताबिक, जुलाई का चौथा सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. ये सप्ताह 24 जुलाई से 30 जुलाई तक रहेगा. ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से वृषभ, कन्या सहित 3 राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा ये नया सप्ताह.
Weekly Tarot Rashifal: जुलाई माह का चौथा सप्ताह टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक के लिए फलदायी रहेगा. इस नए सप्ताह की शुरुआत सावन के चौथे सोमवार व्रत या अधिकमास के पहले सावन सोमवार व्रत से होने जा रही है. ये सप्ताह 24 जुलाई से 30 जुलाई तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस नए सप्ताह की शुरुआत में कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए ज्योतिर्विद दिशा भटनागर जी से जानते हैं कि टैरो कार्ड के मुताबिक आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1). मेष (Aries)
कार्ड्स: Temperance,Two of Pentacles आने वाला सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता ले कर आ सकता है. जो आपके पास नहीं है, उसको लेकर चिंता न करें, बल्कि जो भी आपके पास है, उसकी कद्र करें. अपने कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखें. आपकी मेहनत जल्द ही आपको सफलता तक लेकर जा सकती है. विचारों को सकारात्मक रखें.
उपाय: व्यर्थ की चिंता करके मन को अशांत न करें. समय जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएगा.
2). वृषभ (Taurus)
कार्ड्स: Wheel of Fortune, Knight of Pentacles आने वाला समय आपकी किस्मत को बदलने वाला हो सकता है. आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा होता हुए देख सकते हैं. कठिन समय से अब राहत मिल सकती है. सब कुछ आपके अनुकूल होता हुआ नजर आ सकता है. मन प्रफुल्लित और आत्मविश्वास से भरा हुआ रह सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










