
Weekly Rashifal October: महाष्टमी के साथ शुरू हो रहा नया सप्ताह, कुंभ सहित इन 4 राशियों को धन लाभ
AajTak
Weekly Rashifal October 2022: अक्टूबर का नया सप्ताह महा अष्टमी के साथ शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 03 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर तक रहने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो इस सप्ताह चार राशियों पर देवी मां की विशेष कृपा रहेगी. इस सप्ताह मिथुन, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं.
Maha Ashtami 2022 weekly Rashifal: अक्टूबर का नया सप्ताह महा अष्टमी के साथ शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 03 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर तक रहने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो इस सप्ताह चार राशियों पर देवी मां की विशेष कृपा रहेगी. इस सप्ताह मिथुन, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
मेष- सप्ताह की शुरुआत से ही कार्यों में सफलता मिलेगी. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता जाएगा. धन और करियर की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. पारिवारिक समस्यायें भी प्रयास से हल हो जाएंगी. सप्ताह के अंत में दुर्घटनाओं से सावधान रहें. इस सप्ताह सूर्य देव की उपासना विशेष लाभकारी होगी.
वृष- सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यर्थ की चिंतायें और वाद विवाद हो सकता है. हालांकि धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा. शिक्षा प्रतियोगिता के मामले उत्तम बने रहेंगे. सप्ताह के अंत में घर में कोई शुभ और मंगल कार्य होगा. इस सप्ताह नियमित रूप से केले का दान करते रहें.
मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ के योग हैं. रुका हुआ धन मिल सकता है, कर्जों की स्थिति में सुधार होगा. सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य और स्वभाव का ध्यान रखें. मुकदमेबाजी और वाद विवाद से दूर रहने का प्रयास करें. सप्ताह के अंत में विवाह और संतान के मामलों में तेजी आ सकती है. इस सप्ताह शनि मंत्र के जप से आपको लाभ होगा.
कर्क- सप्ताह की शुरुआत से ही सफलता की स्थितियां बन रही हैं. रुके हुये काम पूरे होंगे, मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी. संपत्ति और करियर के मामलों में लाभ के योग बनते हैं. इस सप्ताह परिवार में अशांति से बचाव करें. सप्ताहांत में किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. पूरे सप्ताह सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ होगा.
सिंह- सप्ताह की शुरुआत से धन की स्थिति में सुधार होगा. करियर और परिवार की स्थिति ठीक बनी रहेगी. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, करियर में लाभ होगा. इस सप्ताह आकस्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं. सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान बनाएं रखें. पूरे सप्ताह निरंतर केले का दान करते रहें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










