
Weekly Rashifal February 2023: सूर्य गोचर के साथ नए सप्ताह की शुरुआत, 5 राशियों को होगा अचानक धन लाभ
AajTak
फरवरी का नया सप्ताह सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ शुरू होगा. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य भी मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में ये सप्ताह पांच राशियों की किस्मत चमकाने वाला है. इस सप्ताह मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है.
Weekly Rashifal: फरवरी का नया सप्ताह (13 फरवरी से 19 फरवरी तक) शुरू होने वाला है. ये नया सप्ताह सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ शुरू होगा. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य भी मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में ये सप्ताह पांच राशियों की किस्मत चमकाने वाला है. इस नए सप्ताह में मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं नए सप्ताह का राशिफल.
मेष- इस सप्ताह आपको आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है. इसलिए आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप बजट बनाकर चलें. आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक किसी प्रकार का कोई अच्छा उपहार भी मिल सकता है. शिक्षा के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहने वाला है.
वृष- इस सप्ताह आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा. घर पर अचानक मेहमानों का आगमन परिवारिक माहौल में सकरात्मकता लेकर आएगा. काम और अतरिक्त जिम्मेदारियों के चलते आप इस सप्ताह थोड़े से तनावपूर्ण होंगे. यदिदि आप उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको इस समयावधि में मेहनत करनी होगी.
मिथुन- आर्थिक स्थिति को काफी हद तक मजबूत रहेगी. आय के स्रोत बढ़ें. खर्चे पर नियंत्रण रहेगा. करियर में उन्नति करने का कोई शुभ अवसर मिलने के योग बनते दिख रहे हैं. घर का माहौल भी खुशनुमा रहने वाला है. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें. आपको अपनी मेहनत अनुसार परीक्षा में अंक प्राप्त होंगे.
कर्क- इस सप्ताह किसी भी काम में बेवजह की जल्दबाजी न दिखाएं. धैर्य से काम लें. किसी भी निवेश में अपना धन लगाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. इस सप्ताह करियर में पदोन्नति करने के कई शुभ अवसर के योग बनते दिख रहे हैं. समय आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा
सिंह- इस सप्ताह आपको अपना धन संचय करने में मदद मिलेगी. आप अपने कुछ धन को अपने भविष्य के लिए किसी बैंक बैलेंस के रूप में जोड़ सकते हैं. जिन भी छात्रों को शिकायत थी कि उनका ध्यान शिक्षा से जल्दी ही भ्रमित हो जाता है, ये सप्ताह उन सभी छात्रों के लिए विशेष शुभ रहने वाला है. आपकी एकाग्रता बेहतर होने वाली है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










