
Weekly Rashifal: सकट चौथ से शुरू हो रहा है जनवरी का आखिरी सप्ताह, ये राशियां पाएंगी लाभ
AajTak
Weekly Rashifal: जनवरी का पांचवा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: जनवरी का पांचवा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत सकट चौथ से होने जा रही है. इस सप्ताह वृष, कर्क, कन्या और तुला में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए पहले की तुलना में ये सप्ताह बेहतर रहने वाला है. काम और व्यस्तता बहुत बढ़ी रहेगी. ऑफिस के काम से भी और पारिवारिक कार्यों से भी काम का बोझ ज्यादा रहेगा. धन की स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी. कोई प्रॉपर्टी संपत्ति भी खरीद सकते हैं. यात्रा भी हो सकती है.
2. वृष- सप्ताह की शुरुआत में तनाव थोड़ा रहेगा. धन और काम की स्थिति अच्छी रहेगी. बड़ी रुकावट बड़ी बाधा इस सप्ताह दूर होगी. इस सप्ताह थोड़ा सेहत का ख्याल रखना होगा. विवाह के लिए इ समय आपको प्रयत्न करना होगा. मुश्किल काम रुके हुए हैं उन्हें निपटाने का प्रयास करें.
3. मिथुन- इस सप्ताह पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. संतान और जीवनसाथी को लेकर परेशानी आ सकती हैं. करियर का मामला बेहतर बना रहेगा. धन की स्थितियां बेहतर बनी रहेंगी. संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सा इंतजार करें. कोई बड़ा कार्य करने में जल्दबाजी ना करें.
4. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे, पर थोड़ा तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य की समस्या तथा दुर्घटनाओं से बचाव करें. सप्ताह के मध्य में पारिवारिक विवादों का ध्यान रखें.
5. सिंह- सप्ताह की शुरुआत से स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा. करियर और परिवार की स्थिति ठीक बनी रहेगी. संपत्ति और निवेश के मामलों में सावधानी रखें. व्यर्थ के विवाद और खराब स्वभाव से बचाव करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










