
Weekly Rashifal: रक्षाबंधन से शुरू हुआ अगस्त का नया सप्ताह, इन 5 राशियों को होगा धन लाभ
AajTak
Weekly Rashifal: अगस्त का तीसरा सप्ताह आज शुरू हो रहा है. ये सप्ताह 19 अगस्त से 25 अगस्त तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: अगस्त का तीसरा सप्ताह आज से शुरू हो रहा है. ये सप्ताह 19 अगस्त से 25 अगस्त तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत रक्षाबंधन, सावन का आखिरी सोमवार, श्रावण मास की पूर्णिमा से होगा. इस सप्ताह वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर है. सेहत का ख्याल रखना होगा. तनाव कम होगा और करियर की स्थिति बेहतर होगी. स्वास्थ्य के अलावा व्यर्थ की दौड़ भाग हो सकती है. धन और करियर का मामला ठीक रहेगा.
2. वृष- वृषभ वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा माना जा रहा है. यह सप्ताह करियर, पैसा और मानसिक स्थिति के अच्छे संकेत दे रहा है. महत्वपूर्ण काम निपटाने का प्रयास करें. निवेश के लिए ये सप्ताह अच्छा माना जा रहा है. दूसरों के चक्कर में समय और पैसा बर्बाद न करें. वाहन चलाने में सावधानी रखें.
3. मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में तनाव से सावधान रहें. परिवार में मंगल कार्य या धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. धन की प्राप्ति होगी. मान सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य में कोई भी समस्या है तो उसको लेकर तनाव न लें. सेहत अच्छी रहेगी.
4. कर्क- कर्क वालों की सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं है. बेवजह चिंताएं न लें. सप्ताह के मध्य तक हर मामले में शांति बनाए रखें. सप्ताह के मध्य स्थितियां सामान्य होंगी. पैसे के लेनदेन में सतर्क रहें. रिश्तों में सावधान रहें. मित्र की सलाह से लाभ होगा.
5. सिंह- सिंह वालों को परिश्रम ज्यादा करना होगा. मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. संपत्ति का फायदा हो सकता है. रुके हुई पैसे मिल सकते हैं. वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें. इस सप्ताह में लाभकारी यात्रा की संभावना बन रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










