
Weekly Rashifal: मिथुन-मकर का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, जानें आपके लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह
AajTak
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, इस सप्ताह मिथुन और मकर राशि के जातकों का बैंक-बैलेंस बढ़ने वाला है, जबकि कई राशियों में धन लाभ के योग हैं. आइए जानते हैं नया सप्ताह आपकी राशि के लिए कितना शुभ रहेगा.
जून का नया सप्ताह (6 जून से 12 जून) शुरू होने वाला है. नया सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, इस सप्ताह मिथुन और मकर राशि के जातकों का बैंक-बैलेंस बढ़ने वाला है, जबकि कई राशियों में धन लाभ के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं नया सप्ताह आपकी राशि के लिए कितना शुभ रहेगा.
मेष- मन के रिश्तों को बल देता आया सप्ताह अपनों पर खुलकर खर्च करने वाला है. बौद्धिक कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे. प्रतियोगिता में सफल होंगे. पेशेवरता पर जोर देंगे. सभी मोर्चों पर अच्छा करेंगे. दूर देश के कार्य बनेंगे. मध्य में नियम और अनुशासन पर अमल बढ़ाएंगे. अपेक्षाएं न रखें. आत्मसम्मान का भाव बढ़ाएं. सप्ताहांत में साझीदारी के प्रयास बनेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. लाभ बना रहेगा.
वृष- अपने लोगों से प्रेम स्नेह सामंजस्य बढ़ाता आया सप्ताह व्यापार के लिए अच्छा है. निजी विषयों पर फोकस रखेंगे. संबंध मजबूत होंगे. सुख सुविधा संसाधन संवारेंगे. लक्ष्योन्मुख रहेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे. अवसर भुनाएंगे. स्पष्ट बात कहेंगे. मध्य अपेक्षाकृत अधिक अच्छा रहेगा. जीत का प्रतिशत बढ़ेगा. मित्रों संग सुखद पल बिताएंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. सबके प्रति आदर रखेंगे. बड़ों की सुनेंगे. पेशेवरता बढ़ाएंगे.
मिथुन- शुभ सूचनाएं लाया यह सप्ताह भाग्य को बल देने वाला है. प्रयासों को गति मिलेगी. सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. धैर्य रखेंगे. करियर कारोबार में शुभता रहेगी. लोगों का भरोसा जीतेंगे. अपनों से महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे. उच्च शिक्षा में सफलता बढ़ेगी. बढ़ती इनकम के साथ बचत पर जोर रहेगा. प्रियजनों संग भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. स्पर्धा में अच्छा करेंगे. संसाधनों पर जोर देंगे. मध्य में विनम्रता बनाए रखें. बहस से बचें.
कर्क- कुल परंपरा और संस्कारों को बल देता आया सप्ताह उत्तम फलकारक है. अपनों के साथ महत्वपूर्ण क्षण साझा करेंगे. श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सहकारिता सामाजिकता और सद्भाव बढ़ेगा. व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि होगी. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे. धर्मकार्य में रुचि रहेगी. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. यात्रा के योग बनेंगे. सप्ताहांत में सहज रहें. आस्था विश्वास रखें. विनम्रता और सकारात्मकता बढ़ाएं. संकीर्णता त्यागें. सिंह- आत्मविश्वास और उम्मीद से हर मोर्चे पर सफल होंगे. कला कौशल और नवाचार को बल मिलेगा. साख प्रभाव में वृद्धि होंगी. व्यक्तित्व संवार पाएगा. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. साझा क्षेत्र में आगे रहेंगे. अति उत्साह से बचें. परिजनों से सलाह रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी. विपक्ष शांत रहेगा. स्वास्थ्य पर फोकस बढ़ाएं. प्रबंधन बेहतर रहेगा. साझा कार्य बनेंगे. तेजी रखें.
कन्या- रिश्तों में शुभता भरता आया सप्ताह उत्तरोत्तर शुभ है. नेतृत्व प्रदर्शन में आगे रहेंगे. पेशेवरता पर जोर देंगे. कार्यगति बेहतर रहेगी. उत्सव आयोजन में शामिल होंगे. साझा प्रयास फलेंगे. संपर्क संवाद में सफल होंगे. नीति नियम रखेंगे. निजी मामलों में सक्रियता आएगी. धैर्य से काम लेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. विपक्षियों से बचाव रखेंगे. खानपान संवरेगा. साख सम्मान बढ़ेगा. सात्विकता रखेंगे. भव्यता बढ़ैगी. उत्सव से जुड़ेंगे. विनम्रता बढ़ाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










