
Weekly Rashifal: मार्च का नया सप्ताह इन 4 राशियों के लिए शुभ, बन रहे हैं धन लाभ के योग
AajTak
Weekly Rashifal: मार्च का दूसरा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 11 मार्च से 17 मार्च तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: मार्च का दूसरा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 11 मार्च से 17 मार्च तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह में फुलैरा दूज, विनायक चतुर्थी, जैसे व्रत आने वाले हैं. इस सप्ताह मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो यह सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है. परिवार का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा. बजट बनाकर सभी खर्चों को करेंगे. आपको भाग्य का साथ मिलेगा.
2. वृष- यह सप्ताह आपका बढ़िया रहने वाला है. अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय बढ़िया है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी कर रहे जातकों को अभी पुरानी नौकरी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी.
3. मिथुन- यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. आप अपने मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी. सेहत आपकी पहले से बेहतर बनी रहेगी. नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी.
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह काफी खुश नजर आएंगे. मन की बात कहने में कामयाब रहेंगे. आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. नौकरी में बदलाव को लेकर असमंजस में रहेंगे. व्यापार में बढ़ोतरी होगी. सेहत आपकी अच्छी बनी रहेगी.
5. सिंह- सेहत में कुछ बदलाव करें, तो आप को सुधार देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी. अपने खर्चों को ध्यान में रखकर सभी कार्यों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










