
Weekly Rashifal: मई का दूसरा सप्ताह आज से शुरू, इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा
AajTak
Weekly Rashifal: मई का दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 6 मई से 12 मई तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: मई का दूसरा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 6 मई से 12 मई तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत वैशाख अमावस्या और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों से होने वाली है. इस सप्ताह मिथुन, कन्या, धनु, कुंभ में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है. ॉ
1. मेष- सप्ताह की शुरुआत में काफी व्यस्तता दिख रही है. धन और करियर की स्थिति ठीक बनी रहेगी. कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है. इस सप्ताह स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार होता जाएगा. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचाव करें.
2. वृष- सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें. पारिवारिक समस्याएं चिंताएं बढ़ा सकती हैं. धन आगमन तो होगा, पर काम का दबाव बहुत रहेगा. सप्ताह के मध्य से रुके हुए काम बनने लगेंगे. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें.
3. मिथुन- सप्ताह की शुरुआत से मानसिक तनाव कम होगा. धन की स्थिति और करियर की समस्या दूर होगी. परन्तु अपने स्वभाव और जीवनचर्या पर ध्यान दें. इस सप्ताह किसी भी तरह के निर्णयों में जल्दबाजी न करें. छोटी मोटी स्वास्थ्य की समस्या होने पर भी लापरवाही न करें.
4. कर्क- सप्ताह की शुरुआत में व्यस्तता बढ़ी रहेगी. प्रेम और विवाह के मामलों में तेजी आएगी. परिवार में वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना लाभकारी होगा. इस सप्ताह करियर और धन की स्थिति ठीक बनी रहेगी.
5. सिंह- सप्ताह की शुरुआत उत्तम दिखाई दे रही है. करियर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होता जाएगा. पारिवारिक समस्याएं हल होती दिख रही हैं. सप्ताह के अंतिम दिनों में विवाद और क्रोध से बचें. इस सप्ताह थोड़ा संतान को देना जरुरी रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










