
Weekly Rashifal: फरवरी का नया सप्ताह इन राशियों के लिए होगा लाभदायक, बन रहा है धन योग
AajTak
Weekly Rashifal: फरवरी का नया सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 12 फरवरी से 18 फरवरी तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: फरवरी का नया सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 12 फरवरी से 18 फरवरी तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में बसंत पंचमी, कुंभ संक्रांति आएगी और साथ ही सूर्य का गोचर होने जा रहा है. इस सप्ताह वृष, मिथुन, वृश्चिक और मीन में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष वालों की सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं होगी. तनाव, स्वास्थ्य और पैसों का खर्च शुरुआत में परेशान कर सकता है. इस सप्ताह में बहुत सारी सावधानियां रखनी है. ऑफिस के मामलों में लापरवाही ना करें. परिवार में बेवजह के विवादों से बचिए.
2. वृष- आर्थिक रूप से ये सप्ताह अच्छा है. इस सप्ताह पैसों का फायदा और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. मानसिक तनाव भी बहुत हद तक कम रहेगा. सेहत का ख्याल रखना होगा. सर्दी जुकाम बुखार की चपेट में आ सकते हैं. यात्रा की संभावना बन रही है.
3. मिथुन- इस सप्ताह सेहत और मन की समस्या आपकी हल होगी. धन लाभ और करियर में सफलता मिलने के योग हैं. रुके हुए काम इस सप्ताह में पूरे होंगे. प्रॉपर्टी खरीदने के बार में विचार कर सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी रखिएगा.
4. कर्क- मानसिक चिंताएं सप्ताह की शुरुआत में समाप्त होंगी. आगे बढ़ने के अवसर आपको प्राप्त होंगे. धन की स्थिति सप्ताह में बेहतर होगी. करियर के मामले में कुछ परिवर्तन होगा. मानसिक चिंताएं और अशांति समाप्त होगी. सप्ताह के अंत में धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं.
5. सिंह- सप्ताह बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है. सेहत के मामले में दिक्कतें दिख रही हैं. तनाव और चिंताएं परेशान कर सकती हैं. यात्राओं में सावधानी बनाए रखें. पैसों के खर्चों पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण काम सप्ताह के अंत कर निपटा लें. इस सप्ताह लिखा पढ़ी करने में सावधानी रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










