
Weekly Rashifal: नया सप्ताह इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
AajTak
Weekly Rashifal: मार्च के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. ये सप्ताह 20 फरवरी से 26 मार्च तक रहेगा. इस सप्ताह कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 20 मार्च से 26 मार्च तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह में चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. साथ ही 22 मार्च से हिंदू नववर्ष "विक्रम संवत 2080" का आगमन होने जा रहा है, जिसके कारण ये सप्ताह बेहद विशेष रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, हर सप्ताह सबके लिए अलग अलग होता है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों का इस सप्ताह मान सम्मान बढ़ेगा, लेकिन खर्चे लेकर आएगा. किसी न किसी कार्य में मेष राशि वाले व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बन रहे हैं. पूरा सप्ताह मेहनत से काम करने वाला है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर आपको मिलेंगे. घर परिवार वालों से बात करते समय विनम्रता रखें. आर्थिक निर्णयों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है.
शुभ रंग- हल्का लाल
2. वृष- वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह अनजान लोगों से सावधान रहना होगा. बड़ी बिजनेस डील से सावधान रहना होगा वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. कोई फैसला घर परिवार वालों से पूछ कर ही लें. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बजट हिल सकता है. अपना हर काम धैर्य से करें. इस सप्ताह तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा करें, उससे लाभ प्राप्त हो सकता है.
शुभ रंग- सफेद
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत ज्यादा से ज्यादा करें. वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा होगा. सीनियर का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है. आर्थिक निर्णयों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










