
Weekly Rashifal: तुला-कुंभ को धन लाभ, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह
AajTak
Weekly Rashifal: ज्योतिषियों की मानें तो नया सप्ताह कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा तो कुछ जातकों को मुश्किलें का सामना करना पड़ेगा. इस सप्ताह तुला और कुंभ राशि के जातकों को खूब धन लाभ होने वाला है.
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 31 अक्टूबर से 06 नवंबर तक रहेगा. ज्योतिषियों की मानें तो नया सप्ताह कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है तो कुछ जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह तुला और कुंभ राशि के जातकों को खूब धन लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा.
मेष- सप्ताह की शुरुआत से व्यस्तता बढ़ी रहेगी. दौड़ भाग तो रहेगी, परन्तु इससे लाभ भी होगा. मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी, पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी. करियर की चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी. सप्ताह के अंत में वाद विवाद और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सप्ताह में बुधवार का दिन सबसे उत्तम रहेगा.
वृष- सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. दूसरों के चक्कर में मानसिक तनाव की स्थिति दिख रही है. सप्ताह के मध्य से स्थितियों में सुधार होता जाएगा. किसी धार्मिक कार्य या यात्रा में व्यस्त रहने के योग हैं. सप्ताह के अंत में सम्पत्ति या वाहन के लाभ का योग बनता है. इस सप्ताह शुक्रवार का दिन आपके लिए सबसे उत्तम होगा.
मिथुन- सप्ताह की शुरुआत धन के मामले में बेहतर होगी. करियर की बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य पर अभी भी ध्यान बनाये रखना आवश्यक है. जहां तक हो सके पारिवारिक विवादों से बचें. सप्ताह के अंत में कोई नया कार्य शुरू करने की स्थिति बन रही है. इस सप्ताह सोमवार का दिन आपके लिए सबसे उत्तम होगा.
कर्क- सप्ताह की शुरुआत में जीवन के रुके हुए काम पूरे होंगे. मानसिक चिंताएं कम होंगी, धन लाभ की स्थिति बनेगी. स्वास्थ्य का विशेषकर पेट और हड्डियों का ध्यान रखें. करियर के मामले में जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें. सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण काम बन जाएगा. बुधवार का दिन इस सप्ताह आपके लिए उत्तम होगा.
सिंह- सप्ताह की शुरुआत में काम का बोझ और मानसिक तनाव दिख रहा है. हालांकि धीरे धीरे स्थितियां बेहतर होती जाएंगी. सप्ताह के मध्य से धन और करियर की स्थिति में सुधार होगा. इस सप्ताह पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता दिखाई दे रही है. सप्ताह के अंत में वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें. मंगलवार का दिन इस सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










