
Weekly Rashifal: इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये नया सप्ताह, बिजनेस में पाएंगे तरक्की
AajTak
Weekly Rashifal: अप्रैल खत्म होने में सिर्फ 2 दिन रह गए हैं और मई का पहला सप्ताह शुरू होने जा रहा है.. ये सप्ताह 29 अप्रैल से 5 मई तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: अप्रैल खत्म होने में सिर्फ 2 दिन रह गए हैं और मई का पहला सप्ताह शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 29 अप्रैल से 5 मई तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत वरुथिनी एकादशी और कालाष्टमी जैसे त्योहारों से होने वाली है. इस सप्ताह मेष, मिथुन, सिंह, तुला में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- इस सप्ताह आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है. बिजनेस पार्टर के साथ संबंधों में सुधार होगा. लव पार्टनर के साथ संबंधों में थोड़ी कमी आ सकती है. इस सप्ताह निवेश करने से बचें. इस हफ्ते सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे.
2. वृष- इस सप्ताह खर्चों को नियंत्रण में रखने के लिए बजट बनाकर चलें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. दामपत्य जीवन में नोक झोंक रहेगी.
3. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह सोच समझकर कर निवेश करें. समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है.
4. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिल जुला परिणाम लेकर आएगा. इस हफ्ते पेट की समस्या से जूझना पड़ सकता है. व्यवसाय में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए नए मार्ग खुलेंगे.
5. सिंह- सिंह राशि वालों के सप्ताह अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े वाद विाद समाप्त हो सकते हैं. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. आय में वृद्धि होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










