
Weekly Rashifal: इन 4 राशियों के लिए लकी रहेगा ये नया सप्ताह, मिथुन मीन की बढ़ेंगी मुश्किलें
AajTak
Weekly Rashifal: दिसंबर माह का नया शुरू होने जा रहा है. नया सप्ताह 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रहेगा. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: दिसंबर माह का नया शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है. इस सप्ताह मेष, कन्या, मकर और कुंभ में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी लंबित कार्य पूरे होंगे. सप्ताह के अंत में आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी.
2. वृष- सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं. आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे, साथ ही आपको परिवार के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा. व्यापार से जुड़े जातकों को सही नतीजे मिल सकते हैं. धन कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. साथ ही आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी.
3. मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह कुछ पारिवारिक समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी पुराने विवाद में फंस सकते हैं. अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहे हैं. इस सप्ताह भले ही आपको अपने सीनियर से मनचाहा सपोर्ट न मिल पाए लेकिन अपने ऊपर संयम रखना होगा.
4. कर्क- इस सप्ताह घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा. छोटी-छोटी बात को लेकर चिंता करने से बचें.
5. सिंह- इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा. हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. फिर भाग्य का साथ मिलेगा. व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है या किसी की बीमारी पर भी खर्च हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










