
Weekly Rashifal: अप्रैल का चौथा सप्ताह आज से शुरू, इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
AajTak
Weekly Rashifal: अप्रैल का चौथा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: अप्रैल का चौथा सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा जैसे त्योहारों से होने वाली है. इस सप्ताह वृष, मेष, मकर और मीन में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को इस सप्ताह अपने परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में कामयाबी मिलेगी. धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
2. वृष- यह सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. बिजनेस में कामयाबी मिलेगी. सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे.
3. मिथुन- यह सप्ताह आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहने वाला है. आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे. परिवार वालों का साथ प्राप्त होगा.
4. कर्क- इस सप्ताह कर्क वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय में बढ़ोतरी होगी. निवेश भी कर सकते हैं. बिजनेस कर रहे जातकों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. नौकरी कर रहे जातक खुश नजर आएंगे.
5. सिंह- सिंह वाले इस सप्ताह आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव पाएंगे. अच्छी इनकम प्राप्त कर पाएंगे. व्यवसाय के लिए समय अच्छा है, अपने बिजनेस को नई दिशा में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. नौकरी पेशा लोगों को अच्छे पद की प्राप्ति में सफलता मिल सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










