
Weekly Rashifal: अगस्त का दूसरा सप्ताह आज से शुरू, इन 5 राशियों के खुलेंगे धन मार्ग
AajTak
Weekly Rashifal: अगस्त माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है. नया सप्ताह 12 अगस्त से 18 अगस्त तक रहेगा. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: अगस्त माह का दूसरा सप्ताह आज से शुरू हो चुका है. ये सप्ताह 12 अगस्त से 18 अगस्त तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास है क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत चौथे सावन के सोमवार, चौथे मंगला गौरी व्रत, सिंह संक्रांति, श्रावण पुत्रदा एकादशी से होने जा रही है. इस सप्ताह मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और मकर में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- ये सप्ताह स्वास्थ्य के और आपके काम के लिए शुरुआत में बहुत अच्छा नहीं है. ऑफिस में लापरवाही करने से बचें. इस सप्ताह में धैर्य बनाए रखें. प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो सोच समझकर निर्णय लें.
2. वृष- मेहनत थोड़ी कम होगी जिससे काम का प्रेशर थोड़ा घटेगा. वाहन भवन आदि का फायदा हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. सेहत की दिक्कत होती है तो उसको टालें नहीं.
3. मिथुन- मिथुन वालों का बहुत दिनों से चल रहा तनाव समाप्त होगा. करियर और धन का मामला भी अच्छा रहेगा. परिवार, संतान, करियर की चिताएं समाप्त होंगी. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सही समय है. सप्ताह के अंत में चोट चपेट पर ध्यान दें.
4. कर्क- सप्ताह की शुरुआत तनाव रहेगा. लेकिन बाद में तनाव कम होगा और धन की प्राप्ति होगी. करियर की समस्याएं हल होंगी. संतान प्राप्ति को लेकर अच्छी खबर भी आ सकती है.
5. सिंह- ये सप्ताह सेहत के मामले में अच्छा नहीं है. बेवजह का तनाव न लें. बेवजह के पैसे का खर्च बीमारियों में दौड़ भाग का तनाव रहेगा. करियर के मामले में लापरवाही न करें. पैसे के मैनेजमेंट पर थोड़ा ध्यान दें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










