
Weather Updates: दिल्ली में खुशनुमा मौसम, इन राज्यों में आज बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का तापमान
AajTak
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मौसम में हल्की ठंड अभी जारी रहेगी. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Weather Forecast Updates Today 11 Feb 2022: उत्तर भारत के मौसम में अब बदलाव हो रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हल्के कोहरे के साथ शीतलहर के चलते ठंड बरकरार है. देश के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है तो कहीं बर्फबारी की वजह से तापमान में अभी गिरावट है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में हल्की ठंड अभी जारी रहेगी. दिल्ली में आज (शुक्रवार) को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










