
पंजाब: गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार
AajTak
गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान उनका इस्तीफा स्वीकार कर चुके थे. इस मामले में की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी है. कांग्रेस सांसदों ने अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है.
पंजाब में गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस ने सियासी भूचाल ला दिया है. इस मामले में आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. FIR, सुसाइड वीडियो और परिजनों के आरोपों ने इस मामले को संवेदनशील बना दिया है. यहां तक कि ये मामला अब संसद में पहुंच चुका है. इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है.
भगवंत मान सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि इस मामले में किसी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा. कानून अपना काम करेगा. गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PSWC) के जिला प्रबंधक थे. उनकी आत्महत्या के मामले में पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.
इस शिकायत में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह और निजी सहायक पर लगातार उत्पीड़न, मानसिक दबाव और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि 21 मार्च 2026 की सुबह गगनदीप रंधावा ने सल्फास नामक जहरीला पदार्थ खा लिया था. इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












