
Weather Updates: गुजरात में लू का अलर्ट, उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोतरी, जानें आज का मौसम
AajTak
Today Weather Updates: उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. आज दिनभर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.
Weather Forecast: होली का त्योहार नजदीक आते ही उत्तर भारत में गर्मी भी पड़ने लगी है. राजधानी दिल्ली के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. आज दिनभर तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.
इसके अलावा, अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दोपहर में हीट वेव की संभावना है. वहीं, भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दोपहर में आसमान में तेज धूप खिली रहेगी.
राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके अलावा, जम्मू में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान साफ रहेगा.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. यूपी के तापमान की बात करें तो यहां भी धीरे-धीरे गर्मी का कहर बढ़ रहा है. लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








