
Weather Updates: उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ने लगा तापमान, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें आज का मौसम
AajTak
IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना है, जिसके असर से गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा होने का अनुमान है. जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है.
Weather Update Today on 7th march 2022: उत्तर भारत में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा होने का अनुमान जताया है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










