
Weather Update Today: पंजाब में बारिश के आसार तो इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
Aaj ka Mausam: मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में आज बारिश हो सकती है जबकि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में आज भी हीट वेव से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. हालांकि, अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है.
Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी की तपिश लगातार बरकरार है. यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और आस-पास के राज्यों में अप्रैल महीने में तापमान मई-जून जैसा हो गया है. हीट वेव (Heat Wave) की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. जल्द तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं. पंजाब में आज बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हीट वेव के आसार जताए गए हैं. हालांकि, कल और परसों, राजधानी में राहत मिलने वाली है. दो दिनों तक दिल्ली में बारिश होगी.
अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात की बात करें तो यहां भी कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है. अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में तेज धूप खिली रहेगी.
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
चंडीगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









