
Weather Update Today: दिल्ली में आज बदलेगा मौसम, राष्ट्रीय राजधानी समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना
AajTak
Delhi Rainfall: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज,20 अप्रैल से मौसम बदल सकता है. IMD के अनुसार, दिल्ली, असम, मेघालय और आस-पास के राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिन के तापमान (Temperature) में भी मामूली कमी आ सकती है.
Weather Update: उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी तेल गर्मी के बीच लोगों को आज, 20 अप्रैल को मामूली राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली, असम, मेघालय और आस-पास के राज्यों में आज झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा, कल यानी 21 अप्रैल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. दोनों दिन हल्की बारिश हो सकती है.
गुजरात में भी आज बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां पर बादल छाए रहेंगे.
प्रमुख शहरों में आज का तापमान

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











