
Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश फिर बढ़ाएगी मुसीबत? 6 दिन का अलर्ट, इस जिले में स्कूल भी बंद, जानें हफ्तेभर का मौसम
AajTak
मौसम विभाग ने आज यानी 11 अगस्त को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट हैं.
पहाड़ों पर भारी बारिश ने कई इलाकों में खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है. उत्तराखंड के धराली और आसपास के तबाही प्रभावित इलाकों में अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. यहां 1300 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. लेकिन अब मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में कुछ इलाकों में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जो रेस्क्यू ऑपरेशन में तो मुश्किलें ला ही सकता है, साथ ही अन्य इलाकों के लिए भी खतरे का संकेत है.
बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल भी बंद
मौसम विभाग ने आज यानी 11 अगस्त को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट हैं. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर ने सोमवार को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12वी तक)व ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है. 13 अगस्त को भी कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल में सोमवार से गुरुवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सोमवार से गुरुवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, एनएच-305 का हिस्सा औट-सैंज मार्ग सहित कुल 360 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं. इनमें से 212 सड़कें मंडी ज़िले में और 92 निकटवर्ती कुल्लू ज़िले में हैं.
हफ्तेभर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










