
Weather Update: बिहार समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में आज बदल जाएगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, जानिए IMD अपडेट
AajTak
IMD Rainfall Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम इन दिनों रोजाना बदल रहा है. आज बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में आज हल्की धूप खिली रहेगी. इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी, जिससे इन इलाकों में ठंड बढ़ेगी.
Weather Forecast: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे न्यूनतम तापमान (North India Temperature) के बीच आज कई राज्यों में बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है. बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है. यहां झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी, जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










