
Weather Update: फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR को बारिश के लिए करना होगा एक हफ्ते का इंतजार
ABP News
दिल्ली-उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश के लिए एक और हफ्ते इंतजार करना होगा. आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में दस्तक दे देता है.
नई दिल्ली: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश के लिए एक और सप्ताह इंतजार करना होगा. आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में दस्तक दे देता है. पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, मध्य दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है. भारत में एक जून से 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम माना जाता है. मध्य दिल्ली में एक जून के बाद से सामान्य 55.2 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 85 प्रतिशत की कमी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












