
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में झुलसाएगी हीटवेव, तो यहां होगी बारिश, जानें आज का मौसम
AajTak
Weather Today: अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है. सिक्किम, देश के पूर्वोत्तर भाग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर भारत के राज्यों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है.
Weather Update Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों के लोग उम्मीद लगा रहे थे मॉनसून के आने से पहले उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, ऐसा होता बिल्कुल नहीं दिख रहा है. उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण हीटवेव से जूझ रहे हैं. दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है.
जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. यूपी के लखनऊ में 9 जू को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में तेज धूप खिली रहेगी. बिहर के पटना की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिनभर तेज धूप रहने और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.
यहां क्लिक कर पता करें अपने शहर के मौसम का ताजा हाल
जानिए प्रमुख शहरों का तापमान
जानिए अपने शहरे के मौसम का हाल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









