
बीजेपी ने बताया 'कांग्रेस का TOPLESS प्रोटेस्ट', देखें AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें
AajTak
भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.
दिल्ली में चल रहे इंडिया AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया है. यूथ कांग्रेस के 8 से 10 कार्यकर्ता क्यू आर कोड के जरिये भारत मण्डपम में पहुंच गए. अंदर पहुंचते ही कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने अपने कपड़े उतार दिए और मंच के पास जाकर हंगामा करने लगे. इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने शर्ट और बनियान दोनों ही उतार दिए.
कांग्रेस कार्यकर्ता भारत मण्डपम के अंदर अपना टी-शर्ट लहराने लगे. इस टीशर्ट पर PM COMPORMISED लिखा हुआ था. इसके अलावा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अंदर में नारेबाजी कर रहे थे.
मौके पर तुरंत पहुंची दिल्ली की टीम ने यूथ कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं को तुरंत हिरासत में ले लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि इनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.
बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देश के लिए शर्म की बात कहा है.
अमित मालवीय ने कहा है कि ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.










