
'बात इंडिया तक पहुंच गई है...', खिलाड़ियों से ऐसे डिलीट करवाया था पाकिस्तान ने बर्तन धोने वाला वीडियो!
AajTak
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.
'पाकिस्तान ने 7 साल बाद प्रो हॉकी लीग के लिए क्वालिफाई किया था, यह हमारे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हमें फ्लाइट और होटल से जुड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ीं. जिस फ्लाइट से हम सिडनी पहुंचे और फिर सिडनी में ही ओपरा स्ट्रीट पर 14-15 घंटों तक लावारिसों की तरह घूमते रहे. ना वहां होटलिंग थी, हमारे बंदों (खिलाड़ियों) का किसी ने कोई अहसास नहीं किया.'
ये पीड़ा भरे शब्द पाकिस्तानी हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील बट के हैं. जो ऑस्ट्रेलिया के दौरे से लौटने के बाद 18 फरवरी को लाहौर एयरपोर्ट पर अपना दर्द मीडिया के सामने बयां कर रहे थे.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अम्माद शकील बट का दर्द यहीं नहीं रुका और उन्होंने आगे कहा- सिडनी के बाद हम होबार्ट गए, इसके बाद जो खबरें पाकिस्तान में पहुंची, वो सारी खबरें सच हैं.
बट ने कहा, जो वीडियो (खराब हालत का) मैंने और मेरी टीम ने बनाया था, तो यह कहा गया कि बात इंडिया तक पहुंच गई है. और बात जब इंडिया की आई तो मैंने सोचा बात मुल्क की है तो अपने मुल्क की बदनामी नहीं होनी चाहिए.
बट ने स्वीकार किया है कि उनका हालिया वीडियो, जिसमें उन्होंने सब कुछ ठीक बताया था, दरअसल एक खुला-खुला पर्दा डालने की कोशिश थी, जिसे ‘भारत में पाकिस्तान की छवि बनाए रखने’ के लिए तैयार किया गया था.
The Pakistan National Hockey Team returned home after participating in the Pro Hockey League in Australia, but no official from the Pakistan Hockey Federation was present to receive the players at Lahore Airport. Speaking to the media, national team captain Imad Shakeel Butt… pic.twitter.com/ApBWoulReC

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









