
AI Impact Summit में पीएम मोदी के साथ दिखा 29 साल का अरबपति लड़का, काम जान कर होंगे हैरान
AajTak
एआई इंपैक्ट समिट में सुंदर पिचाई से लेकर ओपन एआई और एंथ्रॉपिक तक के सीईओ मौजूद थे, लेकिन मार्क जकरबर्ग नहीं थे. दरअसल मार्क जकरबर्ग की तरफ से भारत में एलेग्जेंडर वांग आए थे जो Meta के Superintelligence Team के हेड हैं. ये दुनिया के चुनिंदा यंगेस्ट अरबति में भी गिने जाते हैं.
AI Impact Summit 2026 के चौथे दिन बड़ी हलचल रही. दुनिया के बड़े टेक लीडर्स जुट चुके हैं. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन एआई सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रॉपिक सीईओ डारियो एमोडेइ की चर्चा चारों तरफ है. लेकिन Alexander Wang इस समिट में एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में कम बात हो रही है. दिलचस्प ये है कि वांग उम्र में सबसे छोटे हैं, लेकिन कद में काफी बड़े हैं.
Alexandr Wang उम्र में सबसे छोटे लीडर्स में से हैं जो इस समिट में पहुंचे. मंच पर PM नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा. Alexandr Wang आज Meta की AI स्ट्रैटिजी को लीड कर रहे हैं और वो 29 साल के हैं.
ग़ौरतलब है कि Alexender Wang टॉप AI कंपनी Scale AI के फाउंडर रह चुके हैं. बहुत कम उम्र में उन्होंने AI डेटा से जुड़ी कंपनी खड़ी की. बाद में Meta ने उन्हें अपने सबसे अहम AI मिशन की जिम्मेदारी सौंपी.
एलेग्जेंडर वांग युवा अरबपति
Alexandr Wang सिर्फ एक सामान्य टेक लीडर नहीं हैं, वह AI इंडस्ट्री के सबसे युवा और हाई-प्रोफाइल प्रोफेशनल्स में से एक हैं. MIT छोड़कर उन्होंने 2016 में Scale AI नाम की कंपनी शुरू की, जो AI डेटा-लेबलिंग और मॉडल ट्रेनिंग के लिए जानकारी तैयार करती है.
दुनिया की बड़ी AI कंपनियां जैसे NVIDIA, Amazon और Meta जैसी कंपनियां Scale AI के क्लाइंट रहे हैं. इसी काम की वजह से उनकी कंपनी जल्दी ही Unicorn बनी और Forbes के मुताबिक उनका नेट वर्थ लगभग $3.2–$3.6 बिलियन (करीब ₹28,000–₹31,000 करोड़) तक पहुंच गया. यानी वांग दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








